फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोलाघाट पर सैनिकों ने चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को सेना के जवानों ने कैंट स्थित गोलाघाट में गंगा किनारे सफाई अभियान चलाया। ब्रिगेडियर विजय कुमार पुनिया के नेतृत्व में सैनिकों ने गंगा किनारे साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। अभियान में ब्र्रिगेडियर के अलावा करीब 277 जवानों ने भाग लिया। सुबह सात बजे से शुरू हुए अभियान में गंगा किनारे कूड़े को एकत्र किया गया। घाट पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई। ब्रिगेडियर ने बताया कि हम सभी का कर्तव्य है कि अपने आसपास व गंगा घाटों को स्वच्छ रखें। इस दौरान लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने की भी अपील की गई है। इस मौके पर 25 जेसीओ, 243 जवानों के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें