फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 46 लाख की लागत से बनी 6 सीसी सड़कों और पेयजल टंकी का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक क्षेत्र के तिलशहरी बुजुर्ग गांव में रविवार को विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर ने करीब 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित छह सीसी सड़कों और पाइप पेयजल योजना का फीता काटकर लोकार्पण किया और उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया। गांव पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से बातचीत कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और लोगों को चाहिए कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया और पात्र लोगों से आवेदन कर लाभ लेने की अपील की। प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ग्रामीणों की जागरूकता और सहभागिता जरूरी है। तभी विकास का लाभ हर घर तक पहुंच सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई मोहल्लों में वर्षों से पेयजल की समस्या थी। गर्मियों में पानी के लिए काफी दिक्कत होती थी। अब नई पानी की टंकी और पाइप पेयजल योजना शुरू होने से घर-घर तक पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से निजात मिली है। लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम आसरे, सुमित पांडे, जितेंद्र प्रताप सिंह, चुक्कू सिंह, सप्पू सिंह, शिवम गौड़, अर्चना सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें