कानपुर के सीसामऊ उपचुनाव में हार के बाद भाजपा प्रत्याशी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि हिंदू वोटो में बंटवारा हुआ है, जो हमारी हार का कारण है। यदि हिंदू वोटों में बंटवारा न होता, तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, हमें लोकसभा चुनाव से ज्यादा वोट मिला है। बंटोगे तो कटोगे के नारे के बाद हिंदू एक नहीं हुआ है। इस सवाल को जवाब देने से वो बचते रहे। कहा कि पार्टी बैठक में हार पर मंथन किया जाएगा। बता दें कि मतगणना में नसीम सोलंकी ने शुरूआत से ही बढ़त बनाए रखी, जो अंत तक बरकरार रही।