फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: अभी तक आधा ही काम हुआ, जल्द पूरा करने के निर्देश

शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Nov 2025 11:47 PM IST

विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाकर उन्हें जमा कराने का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन मतदाताओं में जागरूकता के अभाव में शुक्लागंज में अभी तक 50 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। जबकि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। इसको लेकर एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने शनिवार को कई बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ बीएलओ ने शिकायत की कि जनता का सहयोग नहीं मिल रहा है। विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान का कार्य पूरा कराने के लिए नगर में 72 बीएलओ लगे हैं, जो मतदाताओं के घर-घर जाने के साथ ही अपने बूथों पर बैठ कर मतदाताओं से गणना प्रपत्र जमा कराने के साथ ही उन्हें दे रहे हैं। इसके बावजूद कार्य पिछड़ता नजर आ रहा है। सदर विधान सभा क्षेत्र में 4.33 लाख मतदाता हैं, जिसमें उन्नाव शहर और शुक्लागंज शामिल है। अब तक 50 फीसदी कार्य ही पूरा हो सका है। शनिवार को दोपहर एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बूथ गोपीनाथ चंद्रावती, ओमप्रकाश ज्वाला देवी इंटर कॉलेज, श्रीप्रकाश ज्वालादेवी इंटर कॉलेज, नगर पालिका परिषद समेत अन्य बूथों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद बीएलओ को हर हाल में समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया। एसडीएम सदर ने बताया कि कार्य हर हाल में पूरा किया जाएगा, लेकिन मतदाता जागरूक हो और प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान ईओ नगर पालिका मुकेश कुमार मिश्रा व अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें