फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: एक माह भी नहीं टिक सके नाले के पत्थर, टूटने लगे

सरैया रेलवे क्रॉसिंग से मरहला चौराहे के बीच उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से बनाए गए नाले के पत्थर एक माह में ही टूटने लगे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। इससे लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सेतु निगम के ठेकेदार ने करीब दो माह पहले तीन सौ मीटर लंबी सड़क का डामरीकरण कराया था। इसके बाद एक माह पहले जल निकासी के लिए बड़े नाले बनाए गए। इन नालों को ढकने के लिए पत्थर डाले गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने मानक के विपरीत कार्य किया है। सेतु निगम के एई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें