फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: पीडब्ल्यूडी से एनओसी न मिलने से राजधानी मार्ग पर नाला निर्माण लटका

राजधानी मार्ग पर दोनों छोर पर करीब पांच करोड़ की लागत से होने वाला नाला निर्माण का काम पीडब्ल्यूडी से पालिका को एनओसी न मिलने से लटका है। इसके लिए गंगाघाट नगर पालिका ने सर्वे कराकर शासन को इस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। लेकिन पीडब्ल्यूडी से अब तक एनओसी न मिलने से कार्य लटका है। पालिका और पीडब्ल्यूडी एनओसी को लेकर एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। ऐसे में यदि इस बार भी नाला न बना तो लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ेगी। करीब दो मिलोमीटर लंबे, एक मीटर चौड़ा व छह फीट गहराई वाले नाले का निर्माण कार्य नगर पालिका गंगाघाट को कराना है। फोरलेन राजधानी मार्ग के दोनों छोर के पुराने नालों का सर्वे कार्य भी पालिका करा चुकी है, जिसका इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। लेकिन लोक निर्माण विभाग से अब तक एनओसी न मिलने की बात कहकर पालिका नाले के काम अटकने की बात कह रहा है। पालिका के जेई घनश्याम मौर्य ने बताया कि 15 दिन पहले ही एनओसी के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। जबकि पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि उन्हें कोई पत्र अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में एनओसी कैसे दे दी जाए, वहीं दोनों विभागों के फेर में नाला निर्माण कार्य फंस गया है। जिससे नगर के 28 वार्ड में रहने वाली जनता को बारिश के दिनों में जलभराव की दिक्कतें उठानी पड़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें