मनरेगा का नाम बदलने सहित कई अन्य मामलों के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की कोशिश किया। महानगर से भी कई कांग्रेसी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। जहां प्रदर्शन के दाैरान कई हल्की चोट भी आई। महिला विंग की पदाधिकारी करिश्मा ठाकुर, पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष अमित पांडेय प्रदर्शन के दाैरान बैरिकेडिंग पर चढ़ गए थे, अचानक से बैलेेंस बिगड़ने पर दोनों नीचे गिर गए। दोनों को मामूली चोट आई। इसी तरह महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता व तुफैल अहमद को पुलिस ने एक दिन पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। जिससे वह लखनऊ नहीं जा पाए। इसके अलावा ग्रामीण इकाई अध्यक्ष संदीप पांडेय पिछले कई दिनों से लखनऊ में ही हैं। वहां मेदांता में उनकी माता जी का इलाज चल रहा है। इस दाैरान वह भी प्रदर्शन में पहुंचे। इसी तरह राजीव द्विवेदी, विकास अवस्थी, हरप्रकाश अग्निहोत्री, संजीव दरियाबादी, भूधर नारायण मिश्र, शंकरदत्त मिश्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों विरोध दर्ज कराया।