फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सैंपल फेल होने से सात हजार लीटर दूध नष्ट कराया

जाजपुर गांव की लीला डेयरी चिलिंग सेंटर का दूध का सैंपल जांच में फेल हो गया। रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ डेयरी में पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में करीब सात हजार लीटर नष्ट कराया। केमिकल मिला दूध व खाद्य पदार्थ बेचे जाने की मिली सूचना पर सहायक आयुक्त (खाद्य) की ओर से गठित टीम ने 27 नवंबर को लीला डेयरी चिलिंग सेंटर में छापा मारा था। जांच के दौरान परिसर में दूध के अलावा ट्राइ सोडियम नाइट्रेट, नॉन डेरी बेस्ड बेवरेज व्हाइटनर, स्किम्मड मिल्क पाउडर पाया गया था। दूध के दो नमूने सहित पांच नमूने लिए गए थे। मिलावट की आशंका पर सात हजार लीटर दूध जब्त कर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। साथ ही घाटमपुर थाने में खाद्य कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच में दूध का नमूना फेल होने पर रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम के साथ डेयरी पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी दूध नष्ट किए जाने की कार्रवाई की। उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि दूध में मिलावट के चलते उसे नष्ट किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें