घंटाघर को टाटमिल से जोड़ने वाले हैरिसगंज पुल और उसके बगल में सेंट्रल स्टेशन की तरफ निर्माणाधीन भवन में दरार की सूचना पर शनिवार को सेतु निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पुल की जांच के बाद इसमें दरार होने से इन्कार किया। उधर, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इस पुल के बगल में मेट्रो द्वारा कोई भी निर्माण कराने से इन्कार किया है। उसे रेलवे का निर्माण बताकर पल्ला झाड़ लिया। सेंट्रल स्टेशन से सिटी साइट में घंटाघर की तरफ यूपीएमआरसी ने भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के साथ ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इस भूमिगत स्टेशन के ऊपर उत्तर-मध्य रेलवे सुंदरीकरण करा रहा है।