फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया यूपी में कब आ सकता मानसून

शनिवार-रविवार रात को 22 मिनट में 17.7 मिमी बारिश हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान घट गए लेकिन उमस भरी गर्मी बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान तो 39.4 डिग्री रहा लेकिन लोगों को गर्मी 45 डिग्री वाली महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि उमस भरी गर्मी का प्रकोप अभी जारी रहेगी। बीच में प्री मानसून बौछारें तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार दोपहर हीट इंडेक्स बढ़कर 45 डिग्री तक पहुंच गया। यह स्थिति हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने वाली होती है। इसके अलावा यूवी इंडेक्स दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच अपने उच्चतम स्तर 12 पर रहा। इस दौरान सीधे सूर्य की रोशनी में रहने से त्वचा को नुकसान होने की संभावना ज्यादा होती है। वेट-बल्ब तापमान बढ़ा होने से पसीने वाली गर्मी रही। माहौल में नमी अधिक होने के कारण 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री नीचे आया। माहौल में सुबह नमी 11 प्रतिशत बढ़कर 71 हो गई। दोपहर की नमी पांच प्रतिशत बढ़कर 39 प्रतिशत पर पहुंच गई। 28 जून के सामान्य औसत से अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री अधिक रहा। रात को बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 2.7 डिग्री नीचे आ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें