सावन माह में गंगा स्नान के लिए आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने समाज सेवा की भावना से बिठूर के प्रमुख घाटों पर अस्थायी वस्त्र परिवर्तन कक्ष स्थापित कराए हैं। बैंक की पहल पर पत्थर घाट और कच्चा घाट पर टीन शेड से बने अस्थायी वस्त्र परिवर्तन कक्ष रखवाए गए हैं। इनका उद्देश्य गंगा स्नान के बाद महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है। सावन के दौरान बिठूर के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में एसबीआई की इस पहल से विशेष रूप से महिलाओं को वस्त्र परिवर्तन में सुविधा मिलेगी और घाटों पर व्यवस्थाएं भी बेहतर होंगी।