सावन माह के अवसर पर जाजमऊ स्थित द्वितीय काशी बाबा सिद्धनाथ मंदिर में गुरुवार को भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।