फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि आश्रम में 25 दिसंबर को होगा सवामनी हवनोत्सव

शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Dec 2025 11:18 PM IST

श्री बालाजी सरकार घाटा मेंहदीपुर धाम का 13वां सवामनी हवनोत्सव 25 दिसंबर को ऋषि आश्रम होगा। यह जानकारी मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान श्री बालाजी सेवक मंडल शुक्लागंज के पदाधिकारियों ने दी। सेवक मंडल के महाराज जय जय सियाराम ने बताया कि 25 दिसंबर को सुबह आठ बजे संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, 11 बजे सवामनी हवन, दोपहर 12:30 बजे श्री बालाजी सरकार का भव्य श्रंगार व छप्पन भोग, एक बजे भजन गायन, शाम चार बजे महाआरती व 4:30 बजे प्रसाद वितरण होगा। इस बार संगम तट से गंगाजल मंगा कर हनुमान जी को अर्पण किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान भोलू महाराज, मथुरा प्रसाद शास्त्री, आयुष तिवारी, सुरेश शुक्ला, राजू, निखिल, विमल व सचिन आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें