फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज की जन्मस्थली पहुंचे सतीश महाना, मॉर्निंग वॉक के दौरान ग्रामीणों से की वार्ता

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को महाराजपुर विधान सभा के अंतर्गत प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की जन्मस्थली गांव अखरी में सुबह पहुंचकर औचक निरीक्षण के साथ गांव का पैदल भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान महाना ने गांव के सभी पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत गांव में पेयजल की स्थिति जानने के लिए नलों पर जाकर स्वयं पानी पीकर ग्रामीणों से जानकारी ली कि पानी रोज इसी तरह आता है या नहीं। महाना ने संत श्री प्रेमानंद जी महाराज के घर पहुंचकर महाराज जी के बड़े भाई गणेश शंकर पांडेय एवं परिवार के अन्य सदस्यों से स्नेहपूर्वक शिष्टाचार भेंट कर कुशल क्षेम जाना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें