होली के दिन चार मार्च को रंग खेलने वालों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए नगर पालिका सुबह, दोपहर और शाम को दो-दो घंटे अतिरिक्त जलापूर्ति कराएगी। पालिका ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, रविवार को नगर के 179 होलिका दहन स्थलों पर बालू डलवाई गई, ताकि सड़कें खराब न हो। स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि 179 होलिका दहन स्थलों को चिन्हित किया गया है, सभी जगह बालू डलवाई जा रही है।