फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन से बात करने पर अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, दो लोग घायल

Sun, 01 Jun 2025 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

महाराजपुर थानाक्षेत्र में पुरवामीर ओवरब्रिज के पास रविवार सुबह चालक के फोन पर बात करने पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए। परिचालक अखिलेश ने बताया कि फतेहपुर से परचून का सामान खाली करके वापस कानपुर लौट रहे थे। छिवली नदी के पास चालक गुड्डू के पास किसी का फोन आया। बात करते-करते गाड़ी चलाने के दौरान अचानक आए स्पीड ब्रेकर को देखकर वह समझ नहीं पाया और गाड़ी मोड़ दी। अनियंत्रित होकर पिकअप का अगला पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और हाईवे पर पलट गई। गनीमत रही कि दोनों को मामूली रूप से चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को हाईवे से किनारे हटवाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें