फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दिव्यांग वैवाहिक सम्मेलन के लिए उमड़े लोग, रजिस्ट्रेशन जारी

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 29 Mar 2026 03:14 PM IST

कानपुर के बर्रा-5 स्थित भगवती धर्मशाला में राष्ट्रीय दिव्यांग वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिजन यहां पहुंचकर अपना पंजीकरण कराते नजर आए। सम्मेलन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने जीवनसाथी की तलाश सम्मानजनक तरीके से कर सकें। रजिस्ट्रेशन के दौरान आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों की आवश्यक जानकारी दर्ज की जा रही है, ताकि सम्मेलन के दिन उपयुक्त परिचय सत्र आयोजित किया जा सके। आयोजकों के अनुसार, इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में विभिन्न जिलों और राज्यों से प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने और दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें