गोविंदनगर, 12 ब्लॉक स्थित श्री गुरु मंदिर (कुटिया) में रविवार को रवि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन सनातन संगम परिवार ने गुरु मां (बाई जी) के सानिध्य में किया। भक्तों को रवि उत्सव का महत्व बताया गया। भजन, कीर्तन भी हुआ। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। यहां रामकुमार पाठक, अध्यक्ष विजेंद्र मक्कड़, सुनील मल्होत्रा, विजय बजाज, किरन कपूर, चंद्रकांता गेरा, संतोष अरोड़ा, पप्पन मिश्रा, टीटू पंडित आदि मौजूद रहे।