राधा रानी के पावन प्राकट्य दिवस पर रविवार को शहर के मंदिरों में विशेष पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पांडुनगर स्थित जेके मंदिर में दिनभर भजन कीर्तन का दौर चला। शाम को राधारानी की रथयात्रा निकाली गई। वेदमंत्रों व शंखध्वनि के बीच फूलों से सजे रथ पर विराजमान राधारानी के दर्शन के लिए हजारों भक्त उमड़े। मंदिर सेवकों और श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच रथ को खींचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।