बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर सागर साईवे पर स्थित रामगंगा नहर पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली के नहर में गिरने की घटना में आठवें दिन भी लापता ट्रैक्टर चालक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस, एसडीआरएफ और परिजनों द्वारा बुलाए गए स्थानीय गोताखोरों की टीम साढ़ इलाके में लगातार रामगंगा नहर में सर्च ऑपरेशन चलाती रही।