फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेकर बदली गई रेल पटरी, ट्रेनों को मेमो देकर निकाला गया

गंगाघाट रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल केबिन के पास अप रेललाइन के कैंची प्वाइंट से 13 मीटर लंबी रेल पटरी गुरुवार को डेढ़ घंटे का ब्लॉक लेकर बदली गई। यह काम डीआरएम सतीश कुमार वर्मा के निर्देश पर कराया गया। रेल पटरी बदलने के लिए ब्लॉक लेने से लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। डाउन रेल मार्ग से निकलने वाली ट्रेनों को मेमो देकर निकाला गया। गुरुवार की सुबह 11:05 से दोपहर 12:35 बजे के बीच डेढ़ घंट का ब्लॉक रेल पथ विभाग को दिया गया। इस दौरान लखनऊ से कानपुर जाने वाली अप रेल लाइन के स्टेशन केबिन के कैंची प्वाइंट के पास की 13 मीटर लंबी रेल पटरी बदली गई। इसकी वजह से लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनें उन्नाव व उसके पीछे के रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहीं। मालूम हो कि हाल ही में डीआरएम ने निरीक्षण किया था और उन्हें यहां आंशिक खामियां मिली थी। इस पर उन्होंने रेल पथ विभाग को पटरी बदलने के जाने के निर्देश दिए थे। वहीं रेल पथ विभाग का कहना है कि गर्मी को देखते हुए यह कार्य कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें