फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 स्टॉल पर एकत्र हुईं सवा लाख मूर्तियां, ससम्मान भू विसर्जन होगा

शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Oct 2025 11:38 PM IST

अमर उजाला और श्री ओमर वैश्य युवा परिवार के संयुक्त अभियान के तहत शहरभर में 59 स्टॉलों पर लगभग सवा लाख श्रीगणेश और लक्ष्मी की पूजित मूर्तियों का संग्रह किया गया। लोगों ने अपने घरों, मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों से मूर्तियां लाकर स्टॉलों पर जमा कराईं। इस पावन अभियान में शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिला। मूर्तियों का भू विसर्जन रविवार दोपहर दो बजे काली घाट परमट में किया जाएगा। शहर भर में 59 स्टॉल बनाए गए थे जहां पूजित मूर्तियों को संग्रहित किया गया। नगर निगम की ओर से 30 फीट लंबा, 35 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा गड्ढा तैयार किया गया है। भू विसर्जन कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक पूजन और आरती से होगी। इसके बाद सहयोगियों को आभार पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मूर्तियों का विसर्जन आचार्य काली चरण दीक्षित और सहयोगियों के मंत्रोच्चारण के साथ होगा। अंत में आतिशबाजी और प्रसाद वितरण किया जाएगा। अभियान में सहयोगी तरुण गुप्ता, वैभव गुप्ता, उत्कर्षनाथ गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, हिमांशु, वरुण गुप्ता ने स्टॉलों पर मूर्ति एकत्रीकरण से लेकर कालीघाट में देर रात्रि तक तैयारियों में सहयोग किया। बिरहाना रोड केपीएम अस्पताल के बाहर श्रीराम नवमी महोत्सव कमेटी, जानकी मंदिर की महिला समिति की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, महामंत्री उपासना, स्वीटी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, सुचिता गुप्ता, वैभवी, रागिनी गुप्ता, नीतू, प्रीति अनूप गुप्ता, जया, सुषमा गुप्ता ने भी स्टॉल लगाया और क्षेत्र में महिलाओं की टोली बनाकर मूर्तियों को एकत्र किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें