फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, गूंजे भक्ति गीत

शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Oct 2025 11:31 PM IST

सूर्य उपासना और मातृत्व को समर्पित छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं ने छठ मैया का पूजन कर भक्ति गीत गाए। रविवार को खरना होगा। इसमें छठ मैया का आह्वान करने के लिए पूजा अर्चना की जाएगी। शनिवार को नहाये-खाय पूजन से पहले राजधानी मार्ग पर सजी दुकानों में लोगों ने पर्व संबंधित सामानों की खरीदारी की। सूपा, डलवा, डलिया, फल, घुईया, लौकी, कद्दू आदि की खूब बिक्री हुईं। शनिवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत में शाम को घरों में पूजन के बीच लौकी की सब्जी व चने की दाल बनाई गईं। पूजन से पहले श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया। मिथिला मैथिल नव चेतना समिति शुक्लागंज के अध्यक्ष सुनील झा व उपाध्यक्ष शेष नारायण झा ने बताया कि रविवार को खरना का होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें