पोनी रोड के गली नंबर तीन के पास सड़क के किनारे बुधवार को 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का काम हो रहा था। तभी क्षेत्र के कुछ लोगों ने मार्ग संकरा होने की बात कहकर विरोध किया, बिजली विभाग ने काम रोकने की बात कही। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों का समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद काम शुरू हो सका। इस बीच चार मोहल्लों की बिजली आपूर्ति दो घंटे बंद रही। मरहला चौराहा स्थित शुक्लागंज विद्युत सब स्टेशन के जेई आशुतोष तिवारी ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत गर्मी में लोकल फॉल्ट कम हो, इसके चलते क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से पोनीरोड मार्ग के गली नंबर तीन के पास सड़क किनारे फांउडेशन बनाकर ट्रांसफार्मर रखने का कार्य कराया जा रहा था।