मुहल्ला सर्वाेदयनगर स्थित एक मकान में नगर पालिका की एनओसी के बिना मोबाइल टावर लगाए जाने का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने डीएम गौरांग राठी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सुशील कुमार को दिया। वहीं पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने टावर लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की बात कही है।