तंजीमुल मोमनीन कमेटी के बैनर तले जूही लाल कॉलोनी से जुलूस उठाया गया और लंगर आयोजित किया गया। जुलूस के रास्ते में जगह जगह लोगों शर्बत, कोल्ड ड्रिंक, बिरयानी, दाल रोटी आदि का लंगर किया। जुलूस में शाकिर हुसैन, जाकिर हुसैन, मो. सोनू, तुफैल वारिस आदि रहे। रावतपुर के जुलूस में लंगर का आयोजन किया गया। वहीं, मकबरा ग्वालटोली में शिया धर्मगुरुओं के पोस्टर हर तरफ लगाए गए। इनमें ईरान के प्रमुख अली खामेनई समेत अन्य धर्मगुरुओं के चित्र रहे।