फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क में अमन चैन व ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की दुआ मांगी

ईद का पर्व शनिवार को उल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी मार्ग स्थित जामा मस्जिद समेत नगर की सभी 28 मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा हुई। नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन और अमेरिका-इस्राइल व ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की दुआ मांगी। साथ ही एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित जामा मस्जिद और अहमद नगर की मदीना मस्जिद में नमाजियों की संख्या अधिक होने पर सुबह के दो शिफ्ट में पुलिस की मौजूदगी में नमाज अदा कराई गई। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के 28 मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। वहीं, डीएम गौरांग राठी व एसपी जयप्रकाश सिंह ने जामा मस्जिद पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां मौजूद पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह व स्वच्छ भारत मिशन नगरीय प्रभारी अनूप शुक्ला आदि से मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर की गईं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी मस्जिदों में पुलिस की तैनाती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें