मामूली विवाद में वकील की बैसाखी से पीटकर हत्या करने के आरोपी दिव्यांग और उसकी पत्नी को कल्याणपुर पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। कल्याणपुर खुर्द निवासी अधिवक्ता राजेश सिंह (38) का सोमवार रात घर से कुछ दूर किराये पर रहने वाले दिव्यांग धीरज तिवारी से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया था। गाड़ी हटाने को कहने पर धीरज ने राजेश के सिर पर बैसाखी से कई वार किए। इस दौरान उसकी पत्नी ज्योति ने अपने कई परिचितों को बुला लिया था। उन लोगों ने भी लाठी डंडे से हमला किया।