सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुईं चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया। दो आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा। पकड़े गए आरोपियों में उन्नाव के पुरवा थाने के लंगरपुर इलाके का निवासी अनुपम और पहाड़पुर सेन थाना क्षेत्र का रहने वाला अंशु द्विवेदी शामिल है। दोनों ने लखनऊ में कई चोरियों को अंजाम दिया था।