फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जगहों पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 35 वाहनों का किया गया चालान

एसपी जेपी सिंह के निर्देश पर नव वर्ष के आगमन से पहले मंगलवार दोपहर बाद गंगाघाट पुलिस ने चार स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें दो और चार पहिया मिलाकर कुल 35 वाहनों चालान किए गए। अभियान आजाद मार्ग के बदरका चौराहा, सहजनी तिराहा, नवीन गंगापुल मोड़, गंगा बैराज पुलिस चौकी के पास चलाया गया। कोतवाली ने बताया कि नवीन सभी चारों स्थानों पर भारी पुलिस बल के साथ वाहनों की तलाशी ली गई। जिसमें देखा गया कि कोई अनापत्ति वस्तु तो नहीं ले जा रहा है। कारों की डिग्गियां खुलवाकर उन्हें चेक किया गया। वहीं दो पहिया वाहन सवारों के हेलमेट और दस्तावेज चेक किए गए। सभी चारों स्थानों पर कुल 35 वाहनों के चालान किए गए। वहीं औचक वाहन चेकिंग अभियान चलने से बिना दस्तावेज, सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाकर चलने वाले कई वाहन सवार बीच रास्ते से ही चेकिंग अभियान वाले प्वाइंट से पहले लौट गए। कोतवाल प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि चार जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। दो और चार पहिया मिलाकर कुल 35 वाहनों का चालान किया गया है। इसी तरह आगे भी अभियान चलता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें