ग्राम पिंडोखा स्थित पंचायत भवन में रविवार को पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान गंगाघाट पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। वहीं महिला पुलिस आरक्षियों ने महिलाओं को हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा, जरूरत पड़ने पर बिना संकोच के वह इन नंबरों को डायल करें। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने साइबर क्राइम से अपराध कैसे होते है और इनसे कैसे बचा जा सकता है इस बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। महिला आरक्षियों ने महिलाओं को उनके अधिकार बताए। साथ ही महिला हेल्प लाइन नंबर के साथ अन्य सरकारी हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी।