फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से उखड़ कर टेढ़ा हुआ खंभा, नौ घंटे गुल रही बिजली

राजधानी मार्ग के सर्वाेदयनगर मोड़ के पास लगा एचटी लाइन का खंभा जमीन से उखड़ कर एक ओर लटक गया। इसकी वजह से लाइन ट्रिप हो गई। फीडर नंबर एक व दो के अंतर्गत आने वाले 24 मोहल्लों की आपूर्ति नौ घंटे तक बंद रही। इस दाैरान 2000 घरों की 10,000 की आबादी प्रभावित रही। लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। शाम छह बजे आपूर्ति चालू हो सकी। सर्वाेदयनगर मोड़ के पास 33 केवीए एचटी लाइन का खंभा लगा है। इससे एलटी लाइन भी निकली है। सुबह जर्जर खंभा जमीन से उखड़ कर एक ओर झुककर लटक गया। गनीमत रही कि वह सड़क पर नहीं गिरा। अन्यथा हादसा हो जाता। बिजली ट्रिप होने की वजह से कंचननगर, आदर्शनगर, सर्वाेदयनगर, मंशाखेड़ा, रामनगर, पोनीरोड, झंडाचौराहा, प्रेमनगर, गांधीनगर, मनोहरनगर, इंदिरानगर, सीताराम कालोनी, अलीनगर, ठाकुरखेड़ा, आजादनगर, गायत्रीनगर, रहमतनगर, भातू फार्म समेत 24 मोहल्लों की बिजली सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रही। हालांकि इसमें रोस्टिंग का समय भी शामिल है। एसडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मरम्मत कार्य करने में घंटों लग गए और नया पोल लगाने के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें