फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई साउथ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के साथ सेमीफाइनल में बनाई जगह

शिखा पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 07:54 PM IST

राधा कृष्ण मेमोरियल एजूकेशन सेंटर की ओर से मंगलवार को सीआईएससीई साउथ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में किया गया। शुभारंभ केडीएमए की प्रधानाचार्य सप्रिया राजा, राधा कृष्ण स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार और हेलीजर बोर्डेन स्कूल के उप प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग के क्वार्टरफाइनल में सेंट मैरी के दिव्यांश भाटिया ने द चिंटल्स के मैरिस मक्कड़ को व द चिंटल्स के साहिब ग्रोवर ने स्वराज इंडिया के सिद्धार्थ पमनानी को 21-15 से हराया। वहीं, स्वराज इंडिया के बालतेज सिंह ने मदर टेरेसा के धैर्य कुमार को 21-2, द चिंटल्स के देवांश पाहवा ने स्वराज इंडिया के वेद हेमरजनी को 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें