फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छंटाई के नाम पर काटे पेड़ों की डालों के पास बैठकर लोगों ने प्रदर्शन किया

अशोकनगर में छटाई के नाम पर पेड़ों की डालियां काटने के विरोध में सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए हरे पेड़ों का कत्ल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पेड़ों की कटी डालों पर माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गुमटी गुरुद्वारा के पास अशोकनगर स्थित एक पार्क में 15 सितंबर को हरे पेड़ों की सभी डालें काट दी गई थीं। इसके विरोध में सोमवार शाम को व्यापार मंडल, सनातनी सेना और क्षेत्रवासियों ने काटे गए पेड़ों के लिए श्रद्धांजलि सभा की। विरोध मार्च भी निकाला। अशोकनगर वार्ड के पूर्व पार्षद आलोक दुबे ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 80 फीट रोड पर वृहद पौधरोपण करवाया था। यह सड़क के दोनों और देखे जा सकते हैं लेकिन मनमाने तरीके से हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें