चकेरी के जगईपुरवा, ओमपुरवा, नई बस्ती में 24 घंटे से बिजली नहीं आने से लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने रात में ओमपुरवा चौराहे पर एकजुट होकर जाम लगा दिया। लोगों ने केस्को अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि बिजली का बिल नहीं लेने के बाद भी लाइट नहीं देते हैं। सबस्टेशन में फोन मिलाने के बाद भी उठाते नहीं है। इधर, करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान गर्मी में कार सवार फंसे रहे, जबकि गलियों से होकर बाइक सवार निकलते रहे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर जाम खुला दिया।