राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि पहलगाम हमला कर आतंकियों ने बड़ी गलती की है, जिसके कारण पूरा देश एकजुट हो गया है। समाज के सभी वर्ग भारत सरकार से अपेक्षा कर रहे हैं कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।