फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुराने गंगापुल की एक और कोठी के सुरक्षा जाल में 10 फीट लंबी दरार

शुक्लागंज छोर के तीसरे नंबर की कोठी (पिलर) में लगे लोहे के सुरक्षा जाल में बुधवार को सुबह मामूली दरार अब और मोटी हो गई है। तकरीबन दस फीट लंबाई तक दरार पड़ने से किसी भी समय कोठी के धसकने की आशंका है। इस कोठी के आसपास कई मकान भी बने हैं, जिसमें दर्जनों लोग रहते हैं। पुराने गंगापुल के बीच का एक हिस्सा ढहने के बाद कानपुर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता रविदत्त मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तीन नंबर की इस जर्जर कोठी की ओर ध्यान नहीं दिया गया। पहले से टूटा सुरक्षा जाल में बुधवार को और फैलाव देखा गया। उधर, उन्नाव पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि पुराने गंगापुल से संबंधित सभी मामले कानपुर पीडब्ल्यूडी देख रहा है। कोठी में यदि दरार मोटी हुई है तो उसकी जानकारी कानपुर पीडब्ल्यूडी को दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें