कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहलगाम आतंकी हमले में मृतक शुभम द्विवेदी के पैतृक गाव हाथीपुर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की। बताया कि मृतक का अंतिम संस्कार शहीद की तरह होगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर का दौरा स्थगित कर दिया है। सतीश महाना ने कहा कि ऐसी घटना में हम अपनी सरकार की उपलब्धिया नहीं गिना सकते हैं।