गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को भीतरगांव ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में भारी उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखा गया। इसी कड़ी में परिषदीय विद्यालय तिवारीपुर के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ प्रभात फेरी निकाली, जिसने ग्रामीणों का मन मोह लिया।