अगर आपको आधार कार्ड बनवाना हो या आधार में परिवर्तन करवाना हो तो आपको अब बीएसएनल ऑफिस बिल्डिंग मॉल रोड पर जाना होगा। नई जगह पर यह सेंटर बीते 3 दिनों से काम कर रहा है। इसके पहले बड़ा चौराहा डाकघर और हीर पैलेस के पास आधार कार्ड सेंटर चल रहा था। नए साल के दिन भी काफी बड़ी संख्या में लोग आधार सेंटर पर काम करवाने के लिए पहुंचे।