फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के डीआरएम ने अधिकारियों संग किया सर्वे, सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने की बनाई योजना

प्रयागराज मंडल के रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल गुरुवार को मुरी एक्सप्रेस से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ फोर्स के साथ मुरी एक्सप्रेस की चेकिंग की। सेंट्रल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर बैठक की और निरीक्षण भी किया। तय किया कि भविष्य़ में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों का स्टेशन पर लोड न बढ़े, इसके लिए सिटी व कैंट साइड में होल्डिंग एरिया बनाकर परीक्षार्थियों को वहीं रोका जाएगा। ट्रेन आने पर ही उन्हें प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिलेगा। डीआरएम ने डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी से परीक्षार्थी और माघ मेला की जुटने वाली भीड़ पर चर्चा करते हुए कहा कि कैंट व सिटी साइ़ड दोनों तरफ होल्डिंग एरिया बनवाए जाएं। वह सुरंग के बगल से बाहर गए और भविष्य में जरूरत के हिसाब से इस गेट से प्रवेश बंद कर यहां होल्डिंग एरिया या पार्किंग बनाने की भी बात कही। भविष्य में स्टेशन पर भीड़ बढ़ने पर सबवे के सिटी साइड के निकास द्वार या सुतरखाना स्थित पार्सल प्रवेश गेट में से किसी एक से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। यहां टेंट लगाकर भीड़ को रोक दिया जाएगा। कई गेटों से इंट्री होने से अंदर पहुंचने वाली भीड़ का अनुमान नहीं रहता है। डीआरएम ने पार्सल कार्यालय की व्यवस्थाएं भी देखी। सिटी साइड पर सेंट्रल स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए। इस दौरान आरपीएफ के विजय पंडित, सीआईटी अमर सिंह मीणा, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें