राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी में मंगलवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। 287 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें पेट की बीमारी और ब्लडप्रेशर के मरीज अधिक रहे। डाक्टरों का कहना रहा कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। न्यू पीएचसी प्रभारी डाॅक्टर राजेश चंद्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की काफी भीड़ रही। ओपीडी में ज्यादातर महिला मरीजों की संख्या रही जिन्हें पेट और ब्लडप्रेशर संबंधी रोगों की शिकायत रही। बताया कि कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि दिन में चटक धूप निकलने और हवा में गति कम होने से ठंड का असर कम हो जाता है। शाम होते ही ठंड का असर बढ़ जाता है। लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ रहा है।