मंधना में हाईवे निर्माण के दौरान बारिश के पानी की निकासी के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया नाला ही सवालों के घेरे में है। आरोप है कि पीएनसी कंपनी की लापरवाही के चलते फ्लाईओवर के नीचे मंधना पुलिया के पास से मंधना चौकी के सामने तक बनाया गया नाला बारिश का पानी निकालने में नाकाम साबित हो रहा है।