मंधना से टिकरा वाया कुरसौली मार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद भी मोहनपुर नई बस्ती के पास रजबहे की सकरी पुलिया के कारण वाहन चालकों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोग आवागमन को सुगम बनाने और हादसों से बचने के लिए इस पुलिया के जल्द चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं।