साढ़-पाल्हेपुर मार्ग में राम गंगा नहर के सकरे पुल के भी क्षतिग्रस्त होने के चलते आए दिन जाम के स्थिती बनी रहती है। बुधवार शाम छुट्टी होने के बाद जब स्कूली वाहन निकले तभी जाम लग गया। तकरीबन आधे घंटे तक पुलिसकर्मी जूझते रहे। इस दौरान स्कूली बसें और बच्चों से भारी वैन भी फंसी रहीं। करीब आधे घंटे बाद जाम खुलने पर सभी वाहन अपने गंतव्य को रवाना हो सके।