श्री रामलीला महोत्सव आयोजन समिति की ओर से जरौली में आयोजित श्रीराम कथा के शुभारंभ पर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र की महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। यात्रा में वृंदावन धाम से पधारे संत भारत शरण महाराज एवं कानपुर प्रांत के संघ चालक श्रीराम भी शामिल हुए। कथा संयोजक भाजपा दक्षिण के जिला महामंत्री प्रबोध मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर रामदेव शुक्ला, पार्षद अभय शुक्ला, संतोष साहू, मुनेश वाजपेयी, राजेश शुक्ला, अनिल, सोनू, व राजेश आदि मौजूद रहे।