फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नर्सरी के छात्र को थप्पड़ जड़ने वाली शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2024 09:48 PM IST

बिरहाना रोड स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी के छात्र को पीटने के मामले में फीलखाना पुलिस ने बुधवार को छात्र की मां की तहरीर पर शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कुरसवां निवासी सागर मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने वाले दीपक तुलस्यानी ने बताया कि उनका 4 वर्षीय बेटा बिरहाना रोड स्थित लॉफ्टी वेल किड्स प्री स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। बीते सोमवार को बेटा स्कूल से घर लौटा तो वह काफी डरा हुआ था। वह रोज की तरह खाना नहीं खा रहा था। पत्नी शिखा के कई बार पूछने पर बेटे ने बताया कि शिक्षिका रितिका सक्सेना बच्चों को कॉपी पर एबीसीडी लिखा रही थी। न लिख पाने की वजह से शिक्षिका ने उसे कई बार बाल खींचकर कई थप्पड़ मारे थे। परिजन स्कूल पहुंचे और क्लास का सीसीटीवी फुटेज देखा तो 49 सेकेंड के भीतर टीचर के दो बार बाल खींचकर झंझोड़ने के बाद पांच थप्पड़ जड़ता देख आपा खो बैठे और हंगामा शुरू कर दिया। मां शिखा ने बताया कि पति दीपक ने माफीनामे के आधार पर शिक्षिका को माफ कर शिकायत वापस ले ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें