नगर पालिका गंगाघाट द्वारा कूड़ा उठान व्यवस्था को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। पालिका के ट्रैक्टरों द्वारा कूड़ा ढ़ोते समय उसे ढ़का नहीं जा रहा है। जिस कारण कूड़ा हवा के संपर्क में आने के बाद पीछे चलने वाले राहगीरों को दिक्कतें पहुंचा रहा है। जिस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में कूड़ा उठान की व्यवस्था कराई जाती है। कर्मचारियों द्वारा राजधानी मार्ग सब्जीमंडी, पोनीरोड, मिश्रा कालोनी समेत नगर के सभी छोटे बड़े वार्डो से कूड़ कलेक्शन करने के बाद उसे ढ़का नहीं जाता है बिना ढ़के ही उसे डंपिग प्वाइंट तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में कूड़ा हवा में उड़ता है और पीछे चलने वाले राहगीरों को जा लगता है ऐसे में राह चलते लोगों को मार्ग दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है। जबकि नियमत: कूड़ा उठान कर ले जाते समय उसे पूर्ण रूप से ढ़कना चाहिए लेकिन ऐसा नगर पालिका गंगाघाट में नहीं हो रहा है। पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर से कूड़ा ढ़ोने वाले सभी कर्मचरियों को तिरपाल से कूड़ा ढ़क कर ले जाने के निर्देश है ऐसा नहीं हो रहा है तो जांच कर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।