फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में 10 फीट गहरी खंती में गिरी बाइक, तीन लोग घायल

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद मार्ग पर मरहला चौराहे के मोड़ के पास बुधवार की देर रात कोहरे में अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे 10 फीट गहरी खंती में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों नए साल की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। उधर से निकल रहे एसपी जय प्रकाश सिंह की नजर घायलों पर पड़ी तो उन्होंने अपने स्काॅर्ट वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में कानपुर के लालबंगला निवासी प्रतीक शर्मा, अचलगंज निवासी रितिक कुमार शर्मा व एक अन्य युवक है। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात तीनों युवक नए साल की पार्टी कर एक ही बाइक से लौट रहे थे। रात में कोहरा में दृश्यता कम होने से बाइक सवार युवकों को सड़क के किनारे की खंती नहीं दिखी और करीब 10 फिट गहरी खंती में बाइक समेत गिरकर तीनों घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि उसी दौरान एसपी उधर से निकल रहे थे। उन्होंने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें