कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में सभी एमओआईसी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े, लेकिन समीक्षा के दौरान भीतरगांव ब्लाक के एमओआईसी सहित बिधनू, चौबेपुर व कल्यानपुर ब्लाक वाले अपने तैनाती स्थल के बजाय अन्य स्थानों से बैठक में शामिल पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने एमओआईसी भीतरगांव, चौबेपुर, कल्याणपुर और बिधनू का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।